भौरा में व्यक्ति ने की खुदकुशी, घर से बरामद हुआ शव

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2020 09:59 PM

person committed suicide

ग्राम पंचायत भौरा में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने का समाचार मिला है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप चंद (45) पुत्र गोवर्धन जोकि जियोग्राफी में स्नातक और बेरोजगार था तथा घर में अकेला ही रहता था, उसका भाई कुल्लू में नौकरी करता था।

पाहड़ा (कुलदीप): ग्राम पंचायत भौरा में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने का समाचार मिला है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप चंद (45) पुत्र गोवर्धन जोकि जियोग्राफी में स्नातक और बेरोजगार था तथा घर में अकेला ही रहता था, उसका भाई कुल्लू में नौकरी करता था। 2-3 दिन पहले उसके भाई ने उसे खर्चे के लिए पैसे भेजे थे परंतु मोबाइल पर बार-बार फोन करने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था तो पड़ोसियों को फोन करके उसका हाल-चाल पूछने की बात कही। पड़ोसियों ने देखा कि घर चारों तरफ से बंद है तथा मोबाइल चार्जिंग में लगा था, जिसकी घंटी बज रही थी परंतु उठा कोई नहीं रहा था।

निरीक्षण अधिकारी पुलिस थाना पंचरुखी संदीप कुमार के अनुसार मृतक के भाई के आने के बाद पड़ोसियों के साथ घर के पीछे का दरवाजा तोड़ा गया तो कुलदीप चंद जमीन के ऊपर गिरा हुआ पाया गया, जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पालमपुर भेज दिया है तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!