बिलासपुर के खैरियां में चरस के साथ दबोचा कुल्लू का व्यक्ति

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2021 05:42 PM

person arrested with hashish

थाना सदर की पुलिस ने गश्त के दौरान खैरियां में एक व्यक्ति को 35.92 ग्राम चरस के दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस की शाम को सदर थाना की एक टीम गश्त के दौरान...

बिलासपुर (प्रकाश): थाना सदर की पुलिस ने गश्त के दौरान खैरियां में एक व्यक्ति को 35.92 ग्राम चरस के दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस की शाम को सदर थाना की एक टीम गश्त के दौरान बिलासपुर शहर के साथ लगते खैरियां में मौजूद थी। इसी दौरान खैरियां स्कूल के पास एक व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिया, जिसे दिखकर पुलिस कर्मी उक्त व्यक्ति के पास जाने लगे तो उसने अपनी पैंट की जेब से एक पुड़िया निकाल कर अपने पैरों के पास फैंक दी।

उक्त व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पुछताछ शुरू की और उसके द्वारा फैंकी गई पुड़िया को बरामद कर उसकी जांच की तो उसमें 35.92 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!