चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Oct, 2020 01:38 PM

person arrested with hashish

पुलिस ने ब्रगांल में एक व्यक्ति से 418 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंबा (काकू) : पुलिस ने ब्रगांल में एक व्यक्ति से 418 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एसएनसीसी फील्ड यूनिट कांगड़ा के एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ब्रगांल खैरी में गश्त पर मौजूद था। इसी दौरान पवन कुमार पुत्र परसो राम गांव तलहेठ तहसील सलूणी जिला चंबा की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 418 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद पवन कुमार के खिलाफ पुलिस थाना खैरी मे मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि मुकदमा में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!