बाबा बालक नाथ के बाद पीर निगाह जा रहे श्रद्धालुओं की कार निजी बस से टकराई, 4 घायल

Edited By kirti, Updated: 07 Oct, 2019 01:12 PM

peer nigaha darbar

थानाकलां भाखड़ा रोड पर प्राईमरी स्कूल के समीप मोड पर एक निजी बस तथा कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों को चोटें आईं हैं। उनको थानाकलां सी.एच.सी.मे उपचार दिलाया गया। यह दुर्घटना सोमवार को सुबह साढे 10 बजे के करीब हुई। बंगाणा पुलिस उक्त...

बंगाणा (शर्मा) : थानाकलां भाखड़ा रोड पर प्राईमरी स्कूल के समीप मोड पर एक निजी बस तथा कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों को चोटें आईं हैं। उनको थानाकलां सी.एच.सी.मे उपचार दिलाया गया। यह दुर्घटना सोमवार को सुबह साढे 10 बजे के करीब हुई। बंगाणा पुलिस उक्त दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन करने मे जुट गई।

जानकारी के मुताबिक ब्रिजा कार सवार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेकने के उपरांत पीरनिगाह मंदिर जा रहे थे कि थानाकलां के समीप बस के साथ टक्कर होने पर दुर्घटना का शिकार हो गए। उक्त श्रद्धालु होशियारपुर के रहने वाले हैं। उक्त दुर्घटना मे कार का काफी नुक्सान हुआ है। एस.एच.ओ. कमल नैन शर्मा के मुताबिक सोमवार को थानाकलां मे प्राईमरी स्कूल के समीप हुई दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!