229 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2020 09:35 PM

paonta sahib charas person arrested

गिरिपार क्षेत्र के दुगाना में एक व्यक्ति को राजबन पुलिस टीम ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब (संजय): गिरिपार क्षेत्र के दुगाना में एक व्यक्ति को राजबन पुलिस टीम ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुगाना में एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दुगाना बस स्टैंड के पास नाका लगाया तभी सामने से पूर्ण चंद पुत्र रिठा राम निवासी दुगाना पैदल जा रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो 229 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, एस.पी. सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!