पंडित सुखराम का PM Modi पर बड़ा हमला, जानिए क्या लगाया आरोप

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2019 04:51 PM

pandit sukhram big attack on pm modi

सुंदरनगर के जवाहर पार्क में प्रस्तावित कांग्रेस की न्याय रैली में खराब मौसम के प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाईं लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम अपने पोते के लिए वोट मांगने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने जनसभा में पी.एम. मोदी पर जुबानी हमला...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के जवाहर पार्क में प्रस्तावित कांग्रेस की न्याय रैली में खराब मौसम के प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाईं लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम अपने पोते के लिए वोट मांगने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने जनसभा में पी.एम. मोदी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि रोहतांग टनल को लेकर मोदी ने हिमाचल की जनता के साथ झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल की नींव भाजपा ने नहीं बल्कि कई दशक पहले कांग्रेस सरकार द्वारा रखी गई थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2019 में सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी क्योंकि पिछले 5 वर्ष में मोदी ने देश की जनता के साथ झूठ बोला है और एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाए हैं।

हिमाचल की सभी सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि 23 मई को हिमाचल की सभी सीटें जीतकर कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने आश्रय शर्मा को मंडी संसदीय सीट से टिकट देने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया तथा सांसद रामस्वरूप शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्ष में सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र में एक पैसे का विकास नहीं कर सके जबकि उनका पोता देवभूमि के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!