हिमाचल में पंचायत चुनाव ने दिखाए अलग रंग, कही सास ने बहू को हराया तो कही ननद ने भाभी को दी पटखनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 May, 2026 05:43 PM

panchayat election in himachal pradesh showed different colours

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 'सियासत और रिश्तों' का एक अनोखा संगम देखने को मिला। सराज की केओली पंचायत में इस बार चुनावी बिसात घर की दहलीज के भीतर ही...

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 'सियासत और रिश्तों' का एक अनोखा संगम देखने को मिला। सराज की केओली पंचायत में इस बार चुनावी बिसात घर की दहलीज के भीतर ही बिछ गई, जहां मतदाता इस बात को लेकर हैरान थे कि मुकाबला किसी बाहरी से नहीं बल्कि सगे रिश्तेदारों के बीच था।

मतदान के बाद जैसे ही मतगणना शुरू हुई, स्थानीय लोगों की निगाहें उन सीटों पर टिक गईं जहां "परिवार बनाम परिवार" की जंग चल रही थी। कई वार्डों में यह चुनावी मुकाबला इतना कड़ा था कि जीत-हार का फैसला बहुत ही मामूली अंतर से हुआ। इस चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया कि पंचायत की सत्ता के लिए इस बार पारिवारिक रिश्ते भी चुनावी मैदान में आमने-सामने आ गए हैं।

वहीं, केओली पंचायत के वार्ड नंबर 2, 4 और 5 में हुए चुनाव सबसे अधिक चर्चा का विषय रहे। वार्ड नंबर 2 (केओली-1) में ननद और भाभी के बीच सीधी टक्कर थी। यहां ननद वीना देवी ने अपनी भाभी खीरामणी को 58 मतों के अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 4 (केओली-3) में भी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यहां सास रीना ठाकुर ने अपनी ही बहू लता को महज 4 वोटों के अंतर से पटखनी दी। वहीं, वार्ड नंबर 5 (केओली-4) में भी रिश्तों की वैसी ही जंग दिखी। यहां सास सवित्रा ने अपनी बहू वनिता ठाकुर को 23 मतों से हराकर वार्ड सदस्य की कुर्सी पर कब्जा किया। सराज की इस चुनावी जंग ने समूचे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!