Kangra: पालमपुर के वैज्ञानिक डा. प्रदीप बने ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Apr, 2026 06:11 PM

palampur scientist gwalior agricultural university director

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मृदा विज्ञान विभाग में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डा. प्रदीप कुमार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में डायरैक्टर इंस्ट्रक्शंस एंड स्टूडैंट्स वैल्फेयर के पद पर अस्थायी...

पालमपुर (भृगु): कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मृदा विज्ञान विभाग में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डा. प्रदीप कुमार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में डायरैक्टर इंस्ट्रक्शंस एंड स्टूडैंट्स वैल्फेयर के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति चयन समिति की सिफारिश एवं विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमैंट की स्वीकृति के बाद की गई है।

आदेश के अनुसार डा. प्रदीप कुमार का कार्यकाल 3 वर्षों के लिए या सेवानिवृत्ति की तिथि तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अस्थायी होगी तथा 1 माह का नोटिस देकर या एक माह का वेतन देकर इसे समाप्त किया जा सकता है। यदि निर्धारित समयावधि के भीतर वह पदभार ग्रहण नहीं करते हैं तो यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में डा. प्रदीप कुमार ने मृदा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!