Solan: मालिक ने अनाज उगाने के लिए ठेके पर दिया खेत, आरोपी ने उगा डाली नशे की फसल

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2025 01:20 PM

opium cultivation

पुलिस थाना अर्की की टीम ने एक खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को पुलिस टीम जब गश्त पर निकली हुई थी....

अर्की (सुरेंद्र): पुलिस थाना अर्की की टीम ने एक खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को पुलिस टीम जब गश्त पर निकली हुई थी तो तनसेटा में एक खेत में अफीम के अवैध रूप से उगाए 140 पौधे बरामद किए गए थे। इसको लेकर पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान टीम ने पाया कि जिस खेत में अफीम के पौधे उगाए गए थे। वह खेत उसके मालिक द्वारा एक नेपाली मूल के व्यक्ति को अनाज उगाने के लिए ठेके पर दिया गया था, जिसमें वह पिछले एक वर्ष से फसल उगा रहा था। उक्त व्यक्ति ने ही खेत में अफीम के पौधे उगाए थे। इस पर टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी अमर पुत्र साहाबीर निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी मौजूदा समय में तनसेटा में ही रह रहा था। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!