गर्व का पल: परिवार का एक बेटा भारतीय सेना में बना कैप्टन, दूसरे ने एम्स दिल्ली में लहराया परचम

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2026 07:35 PM

one son became captain in indian army second made mark at aiims delhi

बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के दधोल चौक के वशिष्ठ परिवार के लिए यह समय गौरव और खुशी का है। इस परिवार के दो होनहार बेटों ने एक साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

भराड़ी (राकेश): बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के दधोल चौक के वशिष्ठ परिवार के लिए यह समय गौरव और खुशी का है। इस परिवार के दो होनहार बेटों ने एक साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिवार के बड़े बेटे डॉ. तरुण शर्मा का चयन भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर हुआ है, जबकि छोटे बेटे डॉ. वरुण शर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एम्स दिल्ली के पीडियाट्रिक (बाल रोग) विभाग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।

दधोल चौक पर निजी मेडिकल स्टोर चलाने वाले राजेन्द्र वशिष्ठ के बेटों की इस दोहरी सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। पिता राजेन्द्र वशिष्ठ ने अपनी संतानों की इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपनी धर्मपत्नी वंदना शर्मा को दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के पीछे उनकी माता के संस्कार, सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा का ही अहम योगदान है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

वशिष्ट परिवार की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे दधोल और आसपास के क्षेत्रों को गौरवान्वित किया है। स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने परिवार को इस दोहरी सफलता पर बधाई दी है और दोनों बेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!