Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2023 11:01 PM
सुंदरनगर में एक व्यक्ति को 812 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई दौलत राम ने पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम के साथ....
सुंदरनगर (सोनी): सुंदरनगर में एक व्यक्ति को 812 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई दौलत राम ने पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम के साथ यातायात चैकिंग के लिए पुंघ में नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज बस में सवार मनदीप दाहिया पुत्र राजेंद्र निवासी गांव रोहाणा तहसील व थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 812 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी मनदीप दहिया के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here