पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चरस के साथ दबोचा राहगीर

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2021 05:32 PM

one arrested with hashish

बैजनाथ के समीप भट्टू रोड पर पुलिस टीम ने बुधवार रात को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 95 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी गांव मंढेहड़ तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बैजनाथ थाना के सहायक...

पपरोला (गौरव): बैजनाथ के समीप भट्टू रोड पर पुलिस टीम ने बुधवार रात को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 95 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी गांव मंढेहड़ तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बैजनाथ थाना के सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी।

इस दौरान भट्टू रोड पर ओम प्रकाश पैदल आ रहा था जोकि पुलिस को देख कर पीछे की तरफ मुड़ कर भागने लगा तथा उसने एक प्लास्टिक के लिफाफे को नीचे सड़क पर फैंक दिया। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को दबोचने के बाद जब उस लिफाफे को चैक किया तो उसके अंदर 95 ग्राम चरस बरामद हुई। बैजनाथ के डीएसपी बीडी भाटिया व थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आज देर शाम पालमपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!