नशे की खेप लेकर बस मेें था सवार, पुलिस ने ऐेसे किया गिरफ्तार (Video)

Edited By Vijay, Updated: 15 Aug, 2019 11:31 AM

सुंदरनगर थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति से 165 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस टीम बुधवार को जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल संजीव कुमार के नेतृत्व में एन.एच.-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पुंघ...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति से 165 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस टीम बुधवार को जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल संजीव कुमार के नेतृत्व में एन.एच.-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पुंघ बैरियर में रूटीन चैकिंग के लिए नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान मनाली से यमुनानगर जा रही हरियाणा रोडवेज बस (एचआर-58बी-9181) को पुलिस पार्टी द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया। इसी दौरान बस में बैठे 46 वर्षीय आदेश पुरी पुत्र राम चंद्र मेहरा निवासी घर क्रमांक 536, सैक्टर 26, पंचकूला हरियाणा के कब्जे से 165 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यायालय में पेश किया जाएगा अाराेपी

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर प्रकाश चंद ने कहा कि पुलिस टीम ने पंचकूला निवासी से 165 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि वीरवार को आरोपी को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!