विश्व नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग स्टाफ सम्मानित

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 12 May, 2021 05:00 PM

nursing staff honored on world nursing day

विश्व नर्सिंग दिवस के मौके पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश मजदूर संघ द्वारा हिमाचल में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया।

बग्गी (बबलु) : विश्व नर्सिंग दिवस के मौके पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश मजदूर संघ द्वारा हिमाचल में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया। इसके तहत बुधवार को हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री हरीश पराशर, अतिरिक्त महामंत्री कुलदीप ठाकुर, सुंदरनगर क्षेत्र के प्रधान देवी सिंह, मंडी मंडल के महामंत्री मोती राम ने पीएचसी लेदा में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जब प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है। सब कुछ बंद पड़ा है, तब भी हमारे ये कोरोना वारियर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संकट की इस घड़ी में जिस तरह अपनी व अपने परिवार की परवाह किए बिना लोग सेवा कर रहे है। मौके पर मजदूर संघ ने निर्णय लिया कि समूचे प्रदेश में संघ इस नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करेगा। पीएचसी लेदा में मौजूद फीमेल हेल्थ वर्कर आरती, मीना, कृष्णा, पूनम तथा सीएचओ उषा व विपाशा के अलावा एमओ इंचार्ज डा. नवीन परमार मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!