Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2026 10:21 PM

स्थानीय ऐतिहासिक बृजराज मंदिर के प्रांगण में रविवार को एक अभूतपूर्व और भावुक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
नूरपुर (रूशांत): स्थानीय ऐतिहासिक बृजराज मंदिर के प्रांगण में रविवार को एक अभूतपूर्व और भावुक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सन 1966 से 1975 तक पहली से ग्यारहवीं कक्षा तक साथ पढ़े पुराने सहपाठियों ने हिस्सा लिया। लगभग पांच दशकों के लंबे अंतराल के बाद जब पुराने दोस्त एक-दूसरे से मिले, तो बचपन की यादें ताजा हो उठीं। समारोह की शुरूआत अत्यंत भावुक क्षणों के साथ हुई। उन पुराने सहपाठियों को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी याद में सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मिलन समारोह में 64 से अधिक सहपाठियों ने भाग लेकर इसे यादगार बनाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान और इसी बैच के सहपाठी दविंदर शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम के दौरान शानदार लंगर सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने सभी मित्रों का आभार प्रकट किया। डॉक्टर विपिन महाजन, राजेश महाजन (बिचचु) और अन्य सभी सहपाठियों का धन्यवाद किया।