अब अमेजन पर मिलेंगे ऊना की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Oct, 2021 06:05 PM

now the products made by the women of una will be available on amazon

जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते थानाकला में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

ऊना (अमित शर्मा) : जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते थानाकला में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने गरिमा योजना के तहत बालिकाओं को 21-21 हजार के चेक प्रदान किए। वही कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इससे बढ़कर अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हजारों महिलाओं को एक नायाब तोहफा देते हुए उनके उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजॉन के साथ जोड़ दिया। जिसके चलते महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद लोगों को अमेजन पर भी मिल सकेंगे। इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए हिमाचल के ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर की पीठ भी थपथपाई। 

ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला के कुटलैहड़ विधानसभा के तहत पड़ते थानाकलां में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया ऑयर महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पादों को जमकर सराहा। इस कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने गरिमा योजना के तहत बालिकाओं को 21-21 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। वही कार्यक्रम में आई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ-साथ छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी अनुराग सिंह ठाकुर ने ही किया।

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग पोर्टल अमेजन के साथ जिला की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जोड़े, ताकि अब स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर लोगों को आसानी से मिल सके। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने उम्दा प्रयास किए हैं। जिसका उदाहरण यही है की जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद अभी तक केवल मात्र प्रदर्शनियों में ही सीमित रहे। लेकिन अब केंद्र और प्रदेश सरकार की कोशिशों के बूते यह उत्पाद अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग पोर्टल अमेजन पर भी मिल सकेंगे। अनुराग ने स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं से कहा कि वो अपने उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकि जो कोई भी ऑनलाइन उत्पाद खरीदें वो आगे भी लोगों को इस बारे में बताएं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!