Solan : जिला की सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की अधिसूचना जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Aug, 2026 11:37 AM

notification was issued for chairpersons vice chairpersons of panchayat samitis

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 व उसके साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम, 124 का अनुसरण करते हुए सोलन जिला के सभी विकास खण्डों के नव निर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष व...

Solan News : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 व उसके साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम, 124 का अनुसरण करते हुए सोलन जिला के सभी विकास खण्डों के नव निर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, पंचायत समिति धर्मपुर के सूरज ठाकुर सुपुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव चमालटू, डा. सनावर, तह. कसौली, जिला सोलन, अध्यक्ष तथा हरविन्द्र सिंह सुपुत्र महन्त राम, निवासी गांव अम्बोटा, डा. टकसाल, तह. कसौली, जिला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे। पंचायत समिति कण्डाघाट की इन्द्रा देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार, निवासी गांव दोची, डा. साधुपूल, तह. कण्डाघाट, जिला सोलन, अध्यक्ष तथा ज्ञानचंद सुपुत्र तुलसीराम, निवासी गांव शिचड़ा, डा. क्वारग, तह. कण्डाघाट, जिला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे। पंचायत समिति नालागढ़ के हरी चन्द सुपुत्र सूरत राम, निवासी गांव सरोर, डा. मित्तियां, तह. नालागढ़, जिला सोलन, अध्यक्ष तथा सुखवीर सिंह सुपुत्र जगननाथ, निवासी गांव व डा. किशनपुरा, तह. बद्दी, जिला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।

पंचायत समिति सोलन की प्रोमिला निवासी गांव व डा. पट्टा बरावरी, तह. व जिला सोलन, अध्यक्ष तथा गोपाल सिंह निवासी गांव करियाली, डा. धरोट, तह. व जिला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे। पंचायत समिति पट्टा के अशोक कुमार सुपुत्र पहु लाल, निवासी गांव धर्मपुर, तह. बद्दी, जिला सोलन, अध्यक्ष तथा ओम प्रकाश ठाकुर सुपुत्र राम दास, निवासी गांव बरागु, तह. कसौली, जिला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे। अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कुनिहार की मनप्रीत वर्मा पत्नी हेमंत, गांव कोठी कुनाल, डा. पलानिया, तह. अर्की, जिला सोलन, अध्यक्ष तथा जयदेव सुपुत्र कांशी राम, गांव हरड़ा, डा. भराड़ीघाट, तह. अर्की, जिला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!