Mandi: शादी के महज 2 माह बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर लगे गंभीर आरोप

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2026 02:41 PM

newly married woman takes horrific step

सुंदरनगर में एक नवविवाहिता ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में नैरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर में एक नवविवाहिता ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में नैरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जाहडू गांव की स्नेहा की शादी 9 फरवरी, 2024 को फंगवास गांव के नील कमल से हुई थी। पीड़िता के पिता यदविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही नील कमल उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जो इस प्रताड़ना का मुख्य कारण है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिस पर समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मंगलवार को इसी से तंग आकर स्नेहा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!