नवनिर्वाचित विधायक विशाल नैहरिया का कंदरौर में किया गया भव्य स्वागत (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 27 Oct, 2019 12:32 PM

उपचुनाव में धर्मशाला से विजयी हुए भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विशाल नैहरिया का कंदरौर पहुंचने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगवाई में दर्जनों युवाओं ने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशाल नैहरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले...

बिलासपुर (मुकेश) : उपचुनाव में धर्मशाला से विजयी हुए भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विशाल नैहरिया का कंदरौर पहुंचने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगवाई में दर्जनों युवाओं ने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशाल नैहरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले धर्मशाला की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि युवाओं के हित के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हालांकि राजनीति में नए हैं, लेकिन जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में भी कई समस्याएं हैं जिनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने नैहरिया को बधाई दी और उन्हें सफल एवं कुशल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। युवा मोर्चा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह जीत हर आम कार्यकर्ताओं को दिवाली का तोहफा है। लोगों का जो अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊपर है उसको लोगों ने इन चुनावों में बताया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!