होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से हुई मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2020 07:28 PM

nayanadevi home guard jawan death

मंदिर न्यास श्रीनयना देवी में ड्यूटी करते हुए होमगार्ड के एक जवान की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हुई है।

नयनादेवी (मुकेश): मंदिर न्यास श्रीनयना देवी में ड्यूटी करते हुए होमगार्ड के एक जवान की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह होमगार्ड के जवान को दिल का दौरा पड़ा तथा अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पवन कुमार (41) निवासी डेलग जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक जवान मन्दिर न्यास में ड्यूटी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा लाश को पोस्टमार्टम हेतु बिलासपुर भेज दिया है। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!