Bilaspur: छठे गुप्त नवरात्रे पर 45,000 श्रद्धालुओं ने नवाया मां नयना देवी में शीश

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jul, 2026 07:41 PM

nayana devi navratri devotees

श्री नयना देवी में आज रविवार और छठे गुप्त नवरात्रे पर लगभग 45,000 श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि गुप्त नवरात्रों के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

नयना देवी (मुकेश): श्री नयना देवी में आज रविवार और छठे गुप्त नवरात्रे पर लगभग 45,000 श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि गुप्त नवरात्रों के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं ने माता जी के दरबार में दर्शन कर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। मंदिर के बाहर जहां पर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा, वहीं पर मंदिर के अंदर तैनात एक्स सर्विसमैन फौजियों ने लाइनों में ही श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शन करवाए। इसके अलावा आज भी मंदिर के निकास और मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पानी की छबीलें लगाई गईं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!