झंडा रस्म के साथ सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली मेला शुरू

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2024 06:24 PM

national level holi fair begins in sujanpur

रविवार को सुजानपुर शहर के अप्पर बाजार में कमेटी ने बस स्टैंड के साथ बने प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद झंडा रस्म अदा कर राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आगाज किया।

सुजानपुर (अश्वनी): कटोच वंश द्वारा बसाई नगरी सुजानपुर में महाराजा संसार चंद के समय से होली महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी समय की रस्मों व रिवाजों के अनुसार रविवार को सुजानपुर शहर के अप्पर बाजार में कमेटी ने बस स्टैंड के साथ बने प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद झंडा रस्म अदा कर राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आगाज किया। पुरोहित मनोज नाग द्वारा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के वाद कमेटी सदस्यों द्वारा झंडे को मंदिर के बाहर स्थापित किया गया। बताते चलें कि प्राचीन काल से अष्टमी के दिन झंडा रस्म अदा की जाती है। इस परंपरा का निर्वहन वर्तमान में भी पौराणिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जा रहा है। झंडा रस्म अदा करने के दौरान अप्पर बाजार कमेटी के सदस्यों में प्रदीप शास्त्री, मनोज नाग, विपिन शर्मा, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र डोगरा, सचिन चौधरी, रविंदर पाल व मुनीश आदि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!