नाहन में महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jul, 2024 06:55 PM

nahan woman death

जिला मुख्यालय के अमरपुर मोहल्ला की एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

नाहन (आशु): जिला मुख्यालय के अमरपुर मोहल्ला की एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कंट्रोल रूम नाहन से गुन्नूघाट पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि एक महिला को 108 एम्बुलैंस से मृत अवस्था में मैडीकल कालेज लाया गया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुरेश मेहता और महिला आरक्षी नीलम अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान महिला का नाम रूपा (30) पुत्री वृज कुमार निवासी मोहल्ला अमरपुर नाहन मालूम हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता से शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार रात रूपा अपने कमरे में बेहोश पड़ी थी। रात को उसके पिता ने उसे पानी भी पिलाया। मृतका के पिता वृज कुमार 108 एम्बुलैंस के माध्यम से उसे अस्पताल लेकर आए, जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि अभी तक किसी ने भी महिला की मृत्यु पर कोई भी संदेह व्यक्त नहीं किया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!