दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया युवक वापस घर नहीं लौटा, कुछ ऐसा हुआ

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jul, 2024 11:24 PM

nahan khad kishore death

उपमंडल संगड़ाह के तहत कोलवा खड्ड में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निशांत पुत्र धनवीर सिंह निवासी गांव कोलवा, डाकघर बड़ग तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है।

संगड़ाह (नाहन) (आशु): उपमंडल संगड़ाह के तहत कोलवा खड्ड में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निशांत पुत्र धनवीर सिंह निवासी गांव कोलवा, डाकघर बड़ग तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशांत अपने कुछ साथियों के साथ रविवार दोपहर को नहाने के इरादे से कोलवा खड्ड में गया था। इसी बीच पांव फिसलने से निशांत खड्ड में गिर गया। निशांत के साथ मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जैसे-तैसे निशांत को पानी से बाहर निकाल कर परिजन तुरंत ददाहू अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में संगड़ाह पुलिस थाना में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!