लापता हैड कांस्टेबल जसवीर तीसरे दिन हरियाणा के नारायणगढ़ से ढूंढ निकाला

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jun, 2024 08:57 PM

nahan head constable haryana recovered

सिरमौर जिला के कालाअंब पुलिस थाना में तैनात लापता हैड कांस्टेबल को पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र से ढूंढ निकाला है। इसकी पुष्टि मामले की जांच कर रहे स्टेट सीआईडी (क्राइम) के डीआईजी डीके चौधरी ने की है।

नाहन (आशु): सिरमौर जिला के कालाअंब पुलिस थाना में तैनात लापता हैड कांस्टेबल को पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र से ढूंढ निकाला है। इसकी पुष्टि मामले की जांच कर रहे स्टेट सीआईडी (क्राइम) के डीआईजी डीके चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि देर शाम नारायणगढ़ क्षेत्र से हैड कांस्टेबल जसवीर को ढूंढ निकाला गया है। दूसरी तरफ स्टेट सीआईडी (क्राइम) के डीआईजी डीके चौधरी ने बताया कि हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी को हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया है। मामले में अधिक जानकारी एसपी सिरमौर की तरफ से सांझा की जाएगी। उधर, पूछे जाने पर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने सिर्फ इतना कहा कि हैड कांस्टेबल जसवीर पूरी तरह से स्वस्थ है, जिसका मेडिकल करवाया जा रहा है। सूचना देने के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी शनिवार को पत्रकारवार्ता में ही दी जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!