खेतों में मिला हरियाणा के बुजुर्ग का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 11 May, 2024 10:51 PM

nahan fields elderly dead body

पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत कौलांवाला भूड क्षेत्र में हरियाणा का एक बुजुर्ग व्यक्ति खेतों में मृत अवस्था में पड़ा मिला। खेत के मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...

नाहन (आशु): पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत कौलांवाला भूड क्षेत्र में हरियाणा का एक बुजुर्ग व्यक्ति खेतों में मृत अवस्था में पड़ा मिला। खेत के मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज नाहन पहुंचाया। बता दें कि कौलांवाला भूड के साथ हरियाणा की सीमा लगती है। बताया जा रहा है कि 78 वर्षीय यह व्यक्ति पैदल ही वापस अपने घर हरियाणा की तरफ लौट रहा था। इसी बीच वह यहां एक खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा। कौलांवाला भूड पंचायत की प्रधान रितु चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!