Sirmour: गुप्त सूचना मिलने पर रात 10 बजे चिट्टे समेत 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 May, 2025 10:45 PM

nahan chitta person arrested

जिला की एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम शहर के वाल्मीकि नगर में गैस गोदाम के समीप से चिट्टे सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): जिला की एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम शहर के वाल्मीकि नगर में गैस गोदाम के समीप से चिट्टे सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रात करीब पौने 10 बजे पुलिस ने इस मामले को लेकर मीडिया से जानकारी सांझा की। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभय कागरा (25) निवासी वाल्मीकि नगर नाहन और अभिमन्यु ठाकुर (33) निवासी पक्का टैंक नाहन के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 8.3 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!