MLA सुरेश कुमार ने बस्सी में किया व्यावसायिक केंद्र का शिलान्यास, विभिन्न ब्लॉकों पर खर्च किए जाएंगे ₹3.50 करोड़

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jul, 2026 04:12 PM

mla suresh kumar laid foundation stone of commercial center in bassi

Hamirpur News : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां बस्सी चौक पर लगभग 3.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक एवं पार्किंग का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि इस व्यावसायिक...

Hamirpur News : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां बस्सी चौक पर लगभग 3.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक एवं पार्किंग का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि इस व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक पर लगभग साढे 95 लाख रुपये खर्च होंगे। व्यावसायिक केंद्र के दोमंज़िला परिसर में करीब 115 आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय दुकानदारों और युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।

विधायक ने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद उपमंडल मुख्यालय भोरंज का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा। यहां रिंग रोड, खेल मैदान, रेन शैल्टरों और शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ बस्सी चौक से भकरेड़ी चौक और तरक्वाड़ी चौक तक तथा आस-पास के क्षेत्रों में सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। यहां युवाओं को लाइब्रेरी और कोचिंग की सुविधा प्रदान करने के बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। आने वाले समय में इन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज में बीडीओ के कार्यालय भवन के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यहां न्यायिक परिसर का कार्य भी जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा। बस्सी के अस्पताल की कायाकल्प की गई और अब यहां कुल 12 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। अल्ट्रासाउंड और अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का प्रावधान किया गया है। यहीं पर 24.50 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ब्यास नदी से 45 करोड़ रुपये की योजना का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। बलोखर से मुंडखर तक के क्षेत्र के लिए गोविंदसागर झील से 93 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई है। जाहू में औद्योगिक क्षेत्र और एक बड़ा मैदान विकसित किया जा रहा है। भोरंज क्षेत्र की छूटी सभी बस्तियों को एंबुलैंस रोड से जोड़ा जा रहा है। पट्टा-अवाह देवी सड़क, बढार-कैहरवीं, भरेड़ी-कांगू और टिक्कर-मनोह सड़क सहित क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट आवंटित किया गया है।

इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया और स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विधायक का स्वागत किया तथा व्यावसायिक केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी विधायक का अभिनंदन किया।  कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, बीडीसी अध्यक्ष पूनम कुमारी, एएसपी लालमन शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, नगर पंचायत के सचिव पंकज कुमार, जेई संजय पठानिया, विजय डोगरा, दीप चंद, पवन कौशल, कर्म चंद, कांग्रेस के अन्य नेता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!