विधायक राजेंद्र राणा ने पूरी की गांव की ये मांग, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2020 04:11 PM

mla rajender rana fulfilled this demand of the village

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पोहज से लोर पौनज संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इस संपर्क मार्ग पर वाहन चलेंगे। जीप योग्य रोड विधायक निधि से बनाया गया है। संपर्क मार्ग की सुविधा मिल जाने से गांव में खुशी की लहर है।

हमीरपुर (ब्यूरो): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पोहज से लोर पौनज संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इस संपर्क मार्ग पर वाहन चलेंगे। जीप योग्य रोड विधायक निधि से बनाया गया है। संपर्क मार्ग की सुविधा मिल जाने से गांव में खुशी की लहर है।

पंचायत प्रधान बीना देवी, उपप्रधान विपन सिपहिया सहित ग्रामीणों में बेबी रानी, रजिंदर कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमारी, सरला देवी, प्रमिला देवी, विजय कुमार, पुरुषोत्तम चंद व विमला देवी आदि ने संपर्क मार्ग निर्माण के लिए सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा का धन्यवाद करते हुए कहा है कि विधायक के प्रयासों से पंचायत को संपर्क मार्ग की सुविधा मिली है।

अब इस संपर्क मार्ग पर वाहन चलने से लोगों को सुविधा मिलेगी जोकि इलाके के लिए खुशी की खबर है। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक से जब भी विकास के लिए कुछ मांगा है उन्होंने खुले दिल से पंचायत को दिया है। यही कारण है कि विधायक विकास कार्यों में रुचि दिखाकर राजनीति को पीछे रखकर हर कार्य करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!