Himachal: CM सुक्खू के नाम पर सोशल मीडिया में भ्रामक बयान वायरल, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2026 11:59 AM

misleading statement circulated on social media in cm sukhu s name

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी बयान फैलाने का मामला सामने आया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए शिमला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी बयान फैलाने का मामला सामने आया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए शिमला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिमला निवासी कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने सोमवार को साइबर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुन्नू ठाकुर नामक फेसबुक अकाऊंट से एक भ्रामक पोस्ट साझा की गई है। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री सुक्खू का हवाला देते हुए लिखा गया था कि कांग्रेस पार्टी सागर का रूप है, एक बूंद पानी से कोई फर्क नहीं पड़ता, विक्रमादित्य जब चाहें भाजपा में शामिल हो जाएं। शिकायतकर्ता बलदेव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया है। उन्होंने इस पोस्ट को पूरी तरह से झूठा, भ्रामक और राजनीतिक रूप से भड़काऊ करार दिया है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक माहौल को खराब करना है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) और 353(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फिलहाल मुन्नू ठाकुर नामक फेसबुक अकाऊंट की पूरी जानकारी जुटा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस विभाग ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंप दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!