Edited By Vijay, Updated: 01 Jun, 2026 06:57 PM

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा जुबानी हमला बोला है।
हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा जुबानी हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पर अविश्वास और असुरक्षा की भावना से ग्रसित होने का गंभीर आरोप लगाया है।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि "एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव! आखिर मुख्यमंत्री में इतने अविश्वास और असुरक्षा की भावना क्यों है कि वह सिर्फ अस्थायी व्यवस्था के भरोसे ही प्रदेश को चलाना चाहते हैं?"
जयराम ठाकुर के इस बयान से साफ है कि विपक्ष प्रदेश के सबसे बड़े प्रशासनिक पद (मुख्य सचिव) को अस्थायी तौर पर चलाने के पक्ष में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने इस बहाने सीधे तौर पर सरकार की निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल खड़ा किया है। विपक्ष का तर्क है कि सरकार का शीर्ष प्रशासनिक पद बार-बार कार्यवाहक व्यवस्था के हवाले करना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री को अधिकारियों पर पूरा भरोसा नहीं है। इस मुद्दे के सामने आने के बाद प्रदेश का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें