"प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत", बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jun, 2026 06:01 PM

minister of public works and urban development vikramaditya singh

Solan News : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखाएं हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Solan News : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखाएं हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

विक्रमादित्य सिंह आज सोलन के कसौली उपमण्डल में काणों के समीप धर्मपुर-सुबाथू-कठनी मार्ग के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन 13 किलोमीटर  लम्बे धर्मपुर-कठनी सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस सड़क का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर-कठनी सड़क जहां आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है वहीं इस क्षेत्र के किसानों की फसल को मण्डियों तक पंहुचाने में भी महत्वपूर्ण है।  उन्होंने गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस पुल के निर्माण पर 25.60 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण से कसौली की तरफ जाने वाले वाहन निर्बाध आ-जा सकेंगे। यह पुल कसौली जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र में विशेष रूप से सहायक बनेगा। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस मण्डल कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, अन्य पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण वृत्त सोलन के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसौली गुरमिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर  उपस्थित थे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!