हिमाचल में फिर डोली धरती, इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके; लोग सहमे

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2026 10:07 AM

mild earthquake tremors felt in chamba this morning

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज यानी शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शुक्रवार को चंबा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, सुबह के समय अचानक हुई इस थरथराहट से कुछ देर के लिए...

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज यानी शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शुक्रवार को चंबा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, सुबह के समय अचानक हुई इस थरथराहट से कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

हालांकि, गनीमत यह रही कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता महज 3.0 थी, जिसके चलते किसी भी तरह के जानमाल के नुक्सान की खबर नहीं है। फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "इस भूकंप का केंद्र चंबा में था, जिसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे था। 

वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए, USGS डेटा के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह और सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं।भूकंप की 0-700 किमी की गहराई सीमा को तीन क्षेत्रों में बांटा गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!