प्रवासी व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2019 07:18 PM

migrant committed suicide

उपमंडल कोटला के अंतर्गत 32 मील नामक स्थान पर एक प्रवासी व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निवासी राजस्थान के रूप में हुई है।

कोटला (अभिषेक): उपमंडल कोटला के अंतर्गत 32 मील नामक स्थान पर एक प्रवासी व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 32 साल बताई जा रही है। मृतक ने 32 मील के साथ लगते जंगल में बारीक लोहे की तार व बूट के फीते से फं दा लगाया है। शव के पास बूट पॉलिश करने वाला बॉक्स मिला है।

बूट पॉलिश करने का कार्य करता था प्रवासी

बताया जा रहा है कि यह प्रवासी है तथा घर-घर जाकर बूट पॉलिश करने का कार्य करता था। लोगों ने जब पेड़ के साथ लटकी लाश को देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। पंचायत द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!