Sirmaur: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मीडिया को-ऑर्डीनेटर की खाई में गिरने से मौ#त

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2024 04:50 PM

media co ordinator of industry minister dies after falling into ditch

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निजी मीडिया कॉ-ऑर्डीनेटर टिंकू जिंटा की शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि खाई में गिरने से मौत हो गई।

नाहन (आशु): उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निजी मीडिया कॉ-ऑर्डीनेटर टिंकू जिंटा की शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा हरिपुरधार-संगड़ाह सड़क पर हरिपुरधार हैलीपैड के समीप पेश आया। पांव फिसलने से वह अचानक खाई में जा गिरे। इसके बाद उन्हें संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने बताया कि शनिवार सुबह संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। टिंकू जिंटा गिरिपार के लाधी क्षेत्र के जरवा के रहने वाले थे। संगड़ाह के एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25000 रुपए की फौरी राहत जारी की गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कांग्रेसी नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!