Solan News: कंपनी की लापरवाही से लौह उद्योग में धमाका, 4 कामगार झुलसे

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jul, 2024 08:54 PM

manpura iron industry explosion workers burnt

बरोटीवाला में एक लौह उद्योग की भट्ठी में धमका होने के बाद उठी चिंगारी से चार कामगारों पर गर्म लोहा गिर गया, जिससे वे झुलस गए। घायलों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मानपुरा (बस्सी): बरोटीवाला में एक लौह उद्योग की भट्ठी में धमका होने के बाद उठी चिंगारी से चार कामगारों पर गर्म लोहा गिर गया, जिससे वे झुलस गए। घायलों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार 4 कामगारों ने भट्ठी में स्क्रैप डाला। स्क्रैप डालने के बाद क्रेन से स्क्रैप दबा रहे थे। अचानक उस स्क्रैप में जोर से धमका हुआ जिससे गर्म लोहा भट्ठी से बाहर उछल गया और इन सभी कामगारों के ऊपर गिर गया। कामगारों के पीठ व पांव में गर्म लोहा गिर गया। घायलावस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!