SPU ने जारी की UG-PG परीक्षाओं की संभावित डैटशीट, जल्द जारी होगी फाइनल डेटशीट

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2024 09:39 PM

mandi spu datesheet

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने यूजी, पीजी दूसरे और चौथे सैमेस्टर की नियमित और पहले व तीसरे सैमेस्टर की रिअपीयर सैमेस्टर परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है।

मंडी (रजनीश): सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने यूजी, पीजी दूसरे और चौथे सैमेस्टर की नियमित और पहले व तीसरे सैमेस्टर की रिअपीयर सैमेस्टर परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 22 जुलाई से शुरू होंगी, जो 12 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह और दोपहर के सत्रों में ली जाएंगी। परीक्षाएं लेने के लिए एसपीयू ने 48 केंद्र बनाए हैं। चम्बा जिला में 3 परीक्षा केंद्र और कांगड़ा में 27, कुल्लू में 3 और मंडी जिला में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी गई है। एक या दो दिन में जो आपत्तियां आई हैं, उन्हें दर्ज करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!