Mandi: सिया हत्याकांड में प्रयुक्त दराट बरामद, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2026 09:49 PM

mandi siya murder case accused remand

नैण गांव की मासूम सिया की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। मंगलवार को इस मामले में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए, जिसमें आरोपी की कोर्ट में पेशी से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री पीड़ित परिवार से मिले।

मंडी (रजनीश): नैण गांव की मासूम सिया की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। मंगलवार को इस मामले में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए, जिसमें आरोपी की कोर्ट में पेशी से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री पीड़ित परिवार से मिले। पुलिस ने सिया की हत्या के आरोपी विकास को मंगलवार को मंडी की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या के असली कारणों और अन्य साक्ष्यों के बारे में कड़ी पूछताछ करेगी।

हालांकि, मंगलवार देर शाम एक नया मोड़ आया जब पुलिस हिरासत में आरोपी विकास की तबीयत खराब हो गई। पुलिस उसे तुरंत स्वास्थ्य जांच के लिए मैडीकल कालेज नेरचौक ले गई, जहां उसका उपचार करवाया जा रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सिया की हत्या में इस्तेमाल किया गया दराट गेहूं के खेतों से बरामद कर लिया है। इस हथियार की बरामदगी को कानूनी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

एसपी मंडी ने दी सांत्वना
मंगलवार दोपहर बाद एसपी मंडी विनोद कुमार, एएसपी अभिमन्यू वर्मा और डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम नैण गांव पहुंचे। उन्होंने सिया की माता रक्षा देवी और पिता जोगिंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!