Mandi : 4500 LPG उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर मंडराया संकट, अगर कल तक नहीं किया ये काम तो बंद होगी बुकिंग

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2026 02:02 PM

mandi crisis looms over gas connections of 4 500 lpg consumers

Mandi News : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में करीब 4500 इंडेन एलपीजी उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन पर संकट मंडरा रहा है। इन उपभोक्ताओं ने अभी तक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ई-के.वाई.सी. प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है। गैस कंपनियों के...

Mandi News : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में करीब 4500 इंडेन एलपीजी उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन पर संकट मंडरा रहा है। इन उपभोक्ताओं ने अभी तक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ई-के.वाई.सी. प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है। 

गैस कंपनियों के निर्देशानुसार 15 अगस्त ई के. वाई.सी. करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई  है। इसके बाद ई-के.वाई.सी. नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। 

इंडेन शीतला गैस एजेंसी सुंदरनगर प्रबंधक वेद - प्रकाश ने बताया कि गैस कंपनियों के निर्देश के अनुसार 15 अगस्त तक ई-के. वाई.सी. नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी व सबसिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!