Kullu: पिन घाटी में बादल फटने से बाढ़ की चपेट में आई महिला का शव बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Aug, 2024 06:21 PM

manali woman dead body recovered

लाहौल-स्पीति जिले में पिन वैली के सगनम गांव में मलबे में दबी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। यह महिला सगनम में बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी।

मनाली (सोनू): लाहौल-स्पीति जिले में पिन वैली के सगनम गांव में मलबे में दबी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। यह महिला सगनम में बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी। राजस्व, कृषि व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को नुक्सान का जायजा लिया। खेतों में पानी व मलबा भरने से किसानों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। अतिरिक्त उपायुक्त काजा राहुल जैन ने बताया कि शुक्रवार को पिन वैली के सगनम नाले में बादल फटने से येशे जंगमो पत्नी पदमा दोरजे, जोकि अपने बच्चों के साथ खेत में मटर निकाल रही थी, वह अपने बच्चों को बचाते हुए स्वयं बाढ़ की चपेट में आ गई जिससे उसकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही काजा प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस, आईटीबीपी और मैडीकल टीम के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंच कर येशे जंगमो पत्नी पदमा दोरजे के शव को मलबे से बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर नुक्सान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवार को राहत मैनुअल के अनुसार राहत राशि प्रदान की जा सके। उधर, महिला के निधन पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शोक प्रकट किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!