वायु सेना के चौपर ने लाहौल से 2 मरीजों को कुल्लू पहुंचाया

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2024 05:14 PM

manali air force chauper patient kullu

वायु सेना का चौपर शनिवार को लाहौल के मरीजों के लिए फरिश्ता बनकर आया। बर्फ से ढकी लाहौल घाटी में बर्फ में फंसे 2 मरीजों को चौपर द्वारा कुल्लू पहुंचाया गया। राज्य सरकार के सहयोग से इन मरीजों को लेने चौपर लाहौल पहुंचा। लाहौल के बिलिंग गांव के दोरजे...

मनाली (सोनू): वायु सेना का चौपर शनिवार को लाहौल के मरीजों के लिए फरिश्ता बनकर आया। बर्फ से ढकी लाहौल घाटी में बर्फ में फंसे 2 मरीजों को चौपर द्वारा कुल्लू पहुंचाया गया। राज्य सरकार के सहयोग से इन मरीजों को लेने चौपर लाहौल पहुंचा। लाहौल के बिलिंग गांव के दोरजे (70) को हार्ट अटैक हुआ था जबकि राम सिंह (46) की टांग फ्रैक्चर हुई थी। घाटी में भारी हिमपात के बाद लाहौल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दोनों के परिजन बहुत परेशान थे, वहीं मरीजों को जल्द उपचार की जरूरत थी। हिमपात के कारण मनाली-केलांग सड़क बंद होने से इन मरीजों को बाहर ले जाने के लिए चौपर ही एकमात्र विकल्प बचा था। परिजनों ने प्रशासन से हवाई सेवा मुहैया करवाने का आग्रह किया। डी.सी. राहुल कुमार और जन प्रतिनिधियों ने आपातकाल उड़ान के लिए राज्य सरकार से अपील की थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की सरकार ने सेना के चौपर का इंतजाम किया। शनिवार को वायु सेना के चौपर से दोनों मरीजों को कुल्लू पहुंचाया गया है। इस उड़ान से 2 मरीजों समेत कुल 5 लोगों को लिफ्ट किया गया। डी.सी. राहुल कुमार ने कहा कि दोनों को वायु सेना के चौपर से कुल्लू भेज दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश सरकार के आग्रह पर भारतीय वायु सेना द्वारा आज एक बहुमूल्य जान को बचाया गया।

हिमस्खलन की आशंका के चलते अटल टनल यातायात के लिए है बंद
भारतीय वायु सेवा के विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सूचित किया था कि बिलिंग गांव के दोरजे गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं तथा उन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार की जरूरत है। वायु सेना को सूचना मिलते ही एम.आई. 17 वी 5 तत्काल हरकत में आया और स्तिंगरी से दोरजे सहित एक अन्य मरीज को जिला प्रशासन व क्रू सदस्यों की सहायता से वायु सेना के हैलीकॉप्टर से भुंतर एयर लिफ्ट किया गया। इस ऑप्रेशन का नेतृत्व विंग कमांडर शैलेश सिंह ने किया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों समूचा जनजातीय लाहौल-स्पीति जिला बर्फ की चादर ओढ़े है तथा हिमखंडों के गिरने की आशंका के चलते अटल टनल को यातायात के लिए बंद किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!