हिमाचल में सुबह-सुबह व्यक्ति की गला काटकर ह/त्या, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Aug, 2026 10:58 AM

man mu rder by throat slitting in sirmaur

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पावंटा साहिब के विश्वकर्मा चौक का है। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, गांव आवत, तहसील शिलाई(सिरमौर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी काम को लेकर भाव सिंह पावंटा साहिब आया था, तभी मंगलवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!