महाराष्ट्र के ट्रैकर को किया रैस्क्यू, बिजली महादेव से लौटते समय रास्ता भटक कर पहाड़ी में फस गया था पर्यटक

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2024 10:32 PM

maharashtra tracker rescued

बिजली महादेव की पहाड़ी में फंसे महाराष्ट्र के ट्रैकर को पुलिस ने स्थानीय लाेगों के साथ मिलकर रैस्क्यू कर कुल्लू पहुंचाया, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच भी करवाई गई।

कुल्लू (शम्भू): बिजली महादेव की पहाड़ी में फंसे महाराष्ट्र के ट्रैकर को पुलिस ने स्थानीय लाेगों के साथ मिलकर रैस्क्यू कर कुल्लू पहुंचाया, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच भी करवाई गई। पुलिस के अनुसार ट्रैकर संदीप मधुकर भौसले पुत्र मधुकर भौसले निवासी फ्लैट नंबर 19 मधुश्री अपार्टमैंट शिवालय सोसायटी साई चौक पासन पुणे महाराष्ट्र सोमवार को बिजली महादेव गया था। वह जिया के समीप पहाड़ी रास्ते से मंदिर तक पहुंचा। लौटते समय वह इसी रास्ते से आ रहा था लेकिन रास्ता भटक कर पहाड़ी में फंस गया, उसका बैग भी इस दौरान गिर गया।

वह बचाव के लिए पहाड़ी में आवाजें लगाने लगा। कुल्लू के सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वे पुलिस टीम लेकर इलाके में गए और वहां पर शक्ति अली, मोहम्मद सलीम व महबूब के साथ खतरनाक पहाड़ी में गए तथा ट्रैकर को वहां से सुरक्षित निकाला। उसके बैग को भी ढूंढ कर उसे सौंपा गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!