लोकसभा चुनाव को शिमला पुलिस तैयार, सुरक्षा को लेकर बॉर्डर भी किया सील

Edited By kirti, Updated: 18 May, 2019 01:43 PM

lok sabha elections

चुनाव आयोग के साथ-साथ पुलिस महकमा भी शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए बिल्कुल तैयार है। जिला शिमला में चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शिमला जिला को चाक-चौबंद कर दिया गया है। बाहरी राज्य सहित...

शिमला : चुनाव आयोग के साथ-साथ पुलिस महकमा भी शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए बिल्कुल तैयार है। जिला शिमला में चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शिमला जिला को चाक-चौबंद कर दिया गया है। बाहरी राज्य सहित जिला के जवानों को चुनाव को लेकर ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए जिला शिमला में कुल 2,100 पुलिस जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं 3.5 कंपनियां हरियाणा, 3 कंपनियां छत्तीसगढ़ आम्र्स पुलिस और आई.टी.बी.पी. की 1 कंपनी को तैनात किया गया है।

जब तक चुनाव सम्पन्न नहीं हुए ये जवान तब तक तैनात रहेंगे। इनमें सदर में ए.एस.पी. प्रवीर ठाकुर, कसुम्पटी में प्रमोद शुक्ला, ग्रामीण में योगेश जोशी, ठियोग में कुलविंद्र, रामपुर में अभिमन्यु, रोहड़ू में अनिल शर्मा, चौपाल में संतोष, कोटखाई और जुब्बल में अभिषेक यादव आदि को तैनात किया गया है, वहीं सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। शिमला पुलिस ने चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है।

3 बैरियर स्थापित कर लगाए कैमरे

जिला में 3 बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें एक बैरियर कुड्डू, दूसरा फेडिजपुल व तीसरा रोहाना में लगाया है। तीनों बैरियरों पर बड़े कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर आने-जाने वाले पर नजर रहे। अगर इस दौरान कोई किसी भी प्रकार की हरकत करेगा तो वह बैरियर के पास कैमरे में कैद हो जाएगा। ऐसे में पुलिस कैमरे की फुटेज को खंगालेगी।

शहर में चरमरा सकती है ट्रैफिक व्यवस्था

जवानों की चुनावी ड्यूटी लगने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सकती है। 200 के करीब ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी भी चुनाव में लगी है। ऐसे में शहर में जाम की समस्या विकराल हो सकती है। शिमला में वैसे तो हमेशा ही जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन चुनाव में जवानों की ड्यूटी लगने से ज्यादा दिक्कत आ सकती है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि ट्रैफिक की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!