पुलिस ने ठियोग में पकड़ा शराब का जखीरा, गोदाम से 1786 पेटियां बरामद

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2020 11:43 PM

liquor consignment caught in theog

ठियोग पुलिस ने एक गोदाम में अवैध रूप से रखे गए शराब के जखीरे को बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जैस पंचायत के चैतला में एक गोदाम से 1786 पेटियां देसी शराब की बरामद की हैं।

ठियोग (ब्यूरो): ठियोग पुलिस ने एक गोदाम में अवैध रूप से रखे गए शराब के जखीरे को बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जैस पंचायत के चैतला में एक गोदाम से 1786 पेटियां देसी शराब की बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि इस खेप को लेकर बृजलाल निवासी संधू के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान आबकारी एवं कराधान निरीक्षक ठियोग असीम सागर भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!