पांवटा में पुलिस के हाथ लगी सफलता, नाकाबंदी पर पिकअप जीप से पकड़ी शराब की बड़ी खेप

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2022 04:54 PM

liquor caught from pickup jeep

पांवटा पुलिस की टीम ने बीती रात करीब अढ़ाई बजे अन्तर्राज्यीय सीमा पर बहराल में नाकाबंदी के दौरान यमुना नगर की ओर से आ रही एक पिकअप (एचपी 63-6949) की तलाशी के दौरान ईंटों के नीचे छुपाकर रखी शराब की बड़ी खेप बरामद की।

पांवटा साहिब (ब्यूरो): पांवटा पुलिस की टीम ने बीती रात करीब अढ़ाई बजे अन्तर्राज्यीय सीमा पर बहराल में नाकाबंदी के दौरान यमुना नगर की ओर से आ रही एक पिकअप (एचपी 63-6949) की तलाशी के दौरान ईंटों के नीचे छुपाकर रखी शराब की बड़ी खेप बरामद की। एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि वाहन में पेटियों में छुपाकर रखी गई 600 बोतलें देशी शराब व 60 बोतलें बीयर बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि शराब की पकड़ी गई खेप पर सेल इन हरियाणा अंकित है। वाहन चालक निवासी गांव कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!