सुंदरनगर में एलआईसी कर्मचारियों ने लगाए नारे

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 26 Nov, 2020 03:30 PM

lic employees shouted slogans in sundernagar

भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ द्वारा वीरवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई।

सुंदरनगर, (सोनी) : भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई। कर्मचारी संघ के प्रवक्ता के अनुसार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, निजीकरण का विरोध, पुरानी पैंशन योजना की बहाली व अगस्त 2017 से लंबित वेतन वृद्धि इत्यादि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने यह हड़ताल की गई। भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सुंदरनगर में एलआईसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र गौर न किया गया तो वे भविष्य में अपने आंदोलन को उग्र करने पर विवश हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!