स्वारघाट में तेंदुए का तांडव: दिनदहाड़े बकरे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Dec, 2025 01:46 PM

leopard wreaks havoc in swarghat goat becomes its prey

स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत मंझेड़ के गांव पंगा में तेंदुए के आतंक से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार इस तेंदुए ने गत शाम को सुरेंद्र कुमार के एक बकरे को अपना शिकार बनाया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी बकरियों को...

स्वारघाट, (रोहित): स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत मंझेड़ के गांव पंगा में तेंदुए के आतंक से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार इस तेंदुए ने गत शाम को सुरेंद्र कुमार के एक बकरे को अपना शिकार बनाया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी बकरियों को अपने घर के साथ लगती अपनी मिलकीयत भूमि में चरा रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया, जैसे ही उन्होंने अपनी बकरियों को देखा तो उनमें एक बकरा कम था। उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन बकरा नहीं मिला।

सुरेंद्र कुमार ने इस घटना की सूचना वन विभाग स्वारघाट को दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र कुमार एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। ग्रामीणों ने सरकार से अपील है कि इस गरीब परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा इस तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!