नाहन में तेंदुए का आतंक, दिनदहाड़े किया बकरी पर हमला

Edited By prashant sharma, Updated: 09 Jul, 2020 03:32 PM

leopard terror in nahan goat attacked in broad daylight

नाहन शहर में एक तेंदुए ने आतंक फैला रखा है। दिनदहाड़े बकरी पर तेंदुए के हमले के कारण लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि डर इस बात का भी है कि लोग दिन के वक्त पशुओं को चराने के लिए भी लेकर जाते हैं, ऐसे में तेंदुए ने हमला किया तो क्या होगा।

नाहन : नाहन शहर में एक तेंदुए ने आतंक फैला रखा है। दिनदहाड़े बकरी पर तेंदुए के हमले के कारण लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि डर इस बात का भी है कि लोग दिन के वक्त पशुओं को चराने के लिए भी लेकर जाते हैं, ऐसे में तेंदुए ने हमला किया तो क्या होगा। शहर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित यशवंत विहार कालोनी से सटे सैंज की सैर में दिनदहाड़े ही तेंदुए की कदमताल से लोग सहम गए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास सैंज की सैर में तेंदुए ने बच्चू लाल की बकरी को मौत के घाट उतार दिया।

यशवंत विहार कालोनी में भी काफी आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के वक्त ही तेंदुए के आने से भय का माहौल है, क्योंकि इस दौरान लोगों की भी आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है। बता दें कि यशवंत विहार कालोनी के काफी संख्या में लोग शिमला मार्ग पर मॉर्निंग व ईवनिंग वॉक के लिए भी निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी तेंदुआ कुत्तों को मार चुका है।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!