कर्फ्यू की मार : मकान मालिक ने घर से खदेड़ा, प्रशासन भी मदद को नहीं तैयार

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2020 04:19 PM

landlord removed from home administration not ready to help

कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश में लगे कर्फ्यू से सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब और मजदूर तबके को हो रही है। बाहरी राज्यों से प्रदेश में पैसे कमाने आए लोगों को अब रहने का ठिकाने का भी नसीब नहीं हो रहा है। वहीं मकान मालिक भी दरियादिली दिखाने की बजाय...

शिमला (ब्यूरो): कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश में लगे कर्फ्यू से सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब और मजदूर तबके को हो रही है। बाहरी राज्यों से प्रदेश में पैसे कमाने आए लोगों को अब रहने का ठिकाने का भी नसीब नहीं हो रहा है। वहीं मकान मालिक भी दरियादिली दिखाने की बजाय इन्हें घर से बाहर खदेड़ रहे हैं। कर्फ्यू के चलते सहारनपुर के रहने वाले करीब 10 मजदूर शिमला में फंसे हुए हैं।

इन्हें मकान मालिक ने भी घर से खदेड़ दिया है। इन मजदूरों को अपने घर वापस जाने के लिए पास तक भी नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को शिमला में मकान मालिक द्वारा घर से बाहर खदेडऩे के बाद ये 10 लोग डीसी ऑफिस गए थे लेकिन उन्हें वहां से भी वापस भेज दिया गया है। अब ये मजदूर लक्कड़ बाजार में हैं और प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!